लोहड़ी पर आप जलाएगी कृषि कानून की कापियां : गुरदीप बाठ
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों के चल रहे संघर्ष को लेकर आप ने समर्थन दिया है।
संवाद सहयोगी, बरनाला
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों के चल रहे संघर्ष को लेकर आप ने समर्थन दिया है। आप द्वारा लोहड़ी पर कृषि कानून की कापियां जलाकर किसानों को समर्पित लोहड़ी मनाई जाएगी। आप के जिला प्रधान गुरदीप सिंह बाठ ने रेस्ट हाऊस में कहा कि आप पार्टी बरनाला द्वारा इस बार लोहड़ी की शाम शहीद किसानों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरनाला के 10 व किसानी संघर्ष में शहीद 60 किसानों को समर्पित लोहड़ी मनाई जाएगी। यूथ जिला प्रधान परमिदर सिंह भंगू. रोहित कुमार, रोहित ओसो, जेई अशोक जिदल, मनजीत सिंह, रजत बांसल लकी, मास्टर प्रेम कुमार, निर्मल जागल उपस्थित थे।
----------------
लोहड़ी की आग में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएगी आम आदमी पार्टी
जागरण संवाददाता, संगरूर
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान दविदर सिंह बंदेशा ने एलान किया है कि 13 जनवरी को लोहड़ी की शाम इस बार किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को समर्पित की जाएगी। देश का अन्नदाता आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ कड़कती ठंड में दिल्ली के बार्डर पर दिन रात आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में करीब 50 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की ओर से पंजाब के प्रत्येक गांव, शहर, मोहल्ले व गली में किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के लाए गए कानूनों के खिलाफ रोष व्यक्त करने के लिए कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने समूह पंजाबियों को अपील की कि वह इस बार लोहड़ी का त्योहार किसान आंदोलन को समर्पित करें। आम आदमी पार्टी के मनदीप सिंह लक्खेवाल जिला मीडिया इंचार्ज, चरनजीत चन्नी ब्लॉक प्रधान संगरूर, हरिदर शर्मा, निर्मल सिंह, जगतार सिंह, शक्ति सिंह, अमरदीप खालसा, नोनी सिंह, बबला सिंह व अन्य नेता उपस्थित थे।