विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के बरनाला में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, स्वजनों ने पुलिसकर्मियों पर टॉर्चर का लगाया गंभीर आरोप

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:23 PM (IST)

थाना ठुलीवाल में पूछताछ के लिए बुलाए गए प्रदीप सिंह उर्फ मंगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके ...और पढ़ें

पंजाब के बरनाला में पुलिस हिरासत में युवक की मौत। फाइल फोटो

पंजाब के बरनाला में पुलिस हिरासत में युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदीप सिंह उर्फ मंगा की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत।

  2. स्वजनों ने पुलिस पर टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाए।

  3. चोरी के मोबाइल फोन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

हेमंत राजू, बरनाला। जिले के थाना ठुलीवाल में गांव टिब्बा निवासी प्रदीप सिंह उर्फ मंगा को पूछताछ के लिए बुलाए गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों व ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल बरनाला में एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर हिरासत के दौरान किए टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के भाई अमृतपाल सिंह ने बताया कि मंगा ने कुछ दिन पहले ही किसी आदमी से एक मोबाइल फोन खरीदा था, जो बाद में चोरी का निकला। इसी मामले में पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए ठुलीवाल थाना में सवजनों सहित बुलाया था। अमृतपाल के अनुसार, पुलिस मुलाजिमों ने मंगा के पिता और भाई को थाने के बाहर ही बिठा दिया और मंगा को अकेले अंदर ले गए।

आरोप है कि अंदर जाने के महज 10 मिनट के भीतर ही पुलिस मुलाजिम घबराए हुए बाहर आए और कहा कि मंगा की सेहत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद दो मुलाजिम उसे बेहोशी की हालत में सरकारी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए। स्वजनों का आरोप है की मंगा की मौत थाने के अंदर ही हो चुकी थी।

एसपी (डी) संजीव गोयल ने बताया कि युवक को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उसकी सेहत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।