पंजाब स्टेट खेलों में धनौला के 81 वर्षीय छज्जू राम ने जीते तीन मेडल
धनौला बरनाला विगत दिनों जालंधर में हुई पंजाब स्टेट मास्टर गेमज एथलीट चैंपियनशिप में जीते।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : विगत दिनों जालंधर में हुई पंजाब स्टेट मास्टर गेम एथलीट चैंपियनशिप में धनौला क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 81 वर्षीय छज्जू राम ने तीन गोल्ड मेडल जीते। छज्जू राम ने बताया कि यह खेल 9 व 10 नवंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में करवाए गए थे। उन्होंने पहला मेडल 100 मीटर रेस, दूसरा मेडल लॉग जंप, तीसरा मेडल ट्रिपल लॉग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त मेडल व प्रशंसा पत्र इस खेल के सीनियर अधिकारियों रिटायर्ड मेजर बलराज सिंह व रिटायर्ड जरनल कुलवंत सिंह द्वारा दिए गए। पंजाब सरकार व खेल प्रबंधकों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए छज्जू राम ने कहा कि उसे कोई किराया व कोई आर्थीक सहायता नहीं दी जाती, उल्टा उनसे एंट्री फीस ली जाती है। छज्जू राम ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा 60 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों की एंट्री फीस, बसों व ट्रेनों का किराया माफ होना चाहिए।