11 लाख के सोना व चांदी के साथ नगदी चोरी
बरनाला घनी आबादी बीच गांधी आर्य हाई स्कूल स्थित घर में अज्ञात चोरों द्वारा घर के ताले तोड़ गहने चोरी।
संवाद सहयोगी, बरनाला : घनी आबादी बीच गांधी आर्य हाई स्कूल स्थित घर से चोरों नें घर के ताले तोड़ अलमारी व पेटी में से लाखों रुपये व सोना व चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। केस इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित व घर के मुख्य सदस्य गुरविदर सिंह जंडू पुत्र जसमेल सिंह निवासी जंडा वाला रोड नजदीक गांधी आर्य हाई स्कूल ने बयान दर्द करवा बताया कि घर में भतीजा गुरअमृत सिंह की शादी की पार्टी को लेकर दिल्ली गए थे, तो पड़ोस से फोन आया कि आप घर आ गए, तो उन्होंने कहा कि वह तो दिल्ली है। इतने में पड़ोस के लोगों ने बताया कि आप के घर का ताला खुला है, तो शाम घर आकर जांच की तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के दरवाजे खुले, अलमारी व पेटी में से करीब 11 लाख सोने चांदी के गहनों सहित नकदी चोरी हो गई। उन्होने कहा कि उनके द्वारा थाना सिटी-1 में शिकायत दर्ज करवा दी है। केस इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है व जल्द ही नकेल कस गिरफ्तार कर लिया जाएगा।