विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर Zomato कर्मी की गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:00 AM (IST)

अमृतसर में कोट खालसा पुलिस चौकी के पास देर रात जोमेटो डिलीवरी कर्मी साहिलप्रीत गिल की एक्टिवा सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर जोमेटो कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या।

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर जोमेटो कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या।

HighLights

  1. जोमेटो कर्मी साहिलप्रीत गिल की गोली मारकर हत्या।

  2. कोट खालसा पुलिस चौकी के पास हुई वारदात।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कोट खालसा पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जोमेटो कर्मी की वीरवार देर रात हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई आरंभ की गई।

सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ट्रेल चेक की जा रही है। एक्टिवा सवारों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोट खालसा निवासी हनी ने बताया कि उनके चाचा का बेटा 25 वर्षीय साहिलप्रीत गिल जोमेटो डिलीवरी का काम करता है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और अब उसका छह महीने का बेटा भी है। वीरवार रात वह काम निपटाकर घर आ गया था। परिवार के सदस्यों ने उसे बताया कि अगले दिन के लिए वह बाजार सब्जी ले आए।

इसके बाद साहिलप्रीत घर से पौने ग्यारह बजे निकल गया। जैसे ही वह सूरता सिंह रोड के पास पहुंचा तो एक्टिवा सवार दो युवक तेजी से उसके पास पहुंचे और गोलियां चला दी। हनी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार गोलियां हनी के पेट में लगी और सात-आठ फायर उसके दाएं और बाएं से निकल गए। वारदात के बाद शूटर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए।

परिवार ने बताया कि साहिलप्रीत गिल का किसी तरह का किसी से कोई वैर विरोध नहीं था। लेकिन जिस अंदाज में उसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है, पुलिस इसे पुरानी रंजिश और गैंगस्टर एंगल से जोड़कर भी देख रही है। साहिलप्रीत गिल के काल डिटेल्स भी निकलवाई जा रही है। आशंका है कि हत्या से पहले साहिल को किसी ने जान से मारने की धमकी दी हो।