Move to Jagran APP

बहन ने नाबालिग को 70 हजार में बेचा, तीन महीने बंधक बना किया दुष्कर्म

किशोरी को खरीदकर उससे शादी रचाने और दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 12:29 AM (IST)
बहन ने नाबालिग को 70 हजार में बेचा, तीन महीने बंधक बना किया दुष्कर्म
बहन ने नाबालिग को 70 हजार में बेचा, तीन महीने बंधक बना किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, अमृतसर : डी डिवीजन थाने की पुलिस ने किशोरी को खरीदकर उससे शादी रचाने और दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीन महीने पहले हरियाणा के भिवानी जिले की कविता ने अपने पति तरलोक के साथ मिलकर अपनी 13 साल की बहन को अमृतसर की हिदोस्तान बस्ती निवासी राजन को चंद पैसों में बेच दिया था। डेढ़ महीना पहले आरोपित राजन ने दिल्ली में किशोरी के साथ शादी रचाई और फिर अपने घर हिदोस्तान बस्ती में बंधक बनाकर रखने लगा। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस के कंट्रोल रूम पर इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित राजन, कविता और तरलोक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हिदोस्तान बस्ती निवासी राजन (37) की कुछ साल पहले हरियाणा के भिवानी जिला में रहने वाली कविता और उसके पति तरलोक के साथ मुलाकात हुई थी। आरोपित दंपती भी तीन साल से अमृतसर में ही रह रहा है। आरोपित ने कविता को घर का कामकाज करने के लिए लड़की लाने के लिए कहा था। कविता ने उसे बताया कि हरियाणा में उसकी 13 साल की बहन है। वह उसे आरोपित (राजन) के पास नौकरी लगवा देगी। उसके बाद दोनों में पीड़िता को बेचने की डील हो गई।

इंस्पेक्टर हरजिदर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपित ने किशोरी को कविता से तीन महीने पहले 70 हजार रुपये में खरीद लिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह किशोरी का मेडिकल करवाया जाएगा। राजन की मां निर्मला और दो बहनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.