हाई-वाल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत
। फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय हाई-वाल्टेज तारों की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय हाई-वाल्टेज तारों की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। कुलदीप सिंह वेल्डिग का काम करता था और अपने पड़ोसी के घर की छत पर बोर्ड लगाने के लिए छत पर चढ़ा था। इसी दौरान वोल्टेज के साथ वह तारों की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर पंडित संजय शर्मा, कंवलजीत सिंह और गुलजार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में हरजिदर सिंह निवासी राजासांसी ने बताया कि उसका भतीजा 20 साल का था। जोकि चौंक में खड़ा था। आरोपित अपने काम संबंधी फ्लैक्स बोर्ड लगा रहे थे। इन्हें अच्छे से पता था कि वहां से हाई-वाल्टेज तारे गुजर रही हैं। इसके बावजूद आरोपितों ने उसके भतीजे को फ्लैक्स लगाने के लिए ऊपर चढ़ा दिया। उसने देखकर भतीजे को मना भी किया। लेकिन आरोपितों ने कहा कि कुछ नहीं होता। वह यहां पर खड़े है। अगर कुछ हुआ तो वह लोग जिम्मेदार होंगे। इतनी बात कहकर आरोपितों ने भतीजे को और आगे जाने को कहा। जिससे वह तारों की चपेट में आया और करंट लगने से जमीन पर गिर गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे एएसआइ मेजर सिंह ने कहा आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लाश का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप