Move to Jagran APP

ढोल की थाप—रंगों की बौछार पर नाचे युवा

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिवाला बाग भाइया के श्रीराम मंदिर में प्रधान गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में ढोल की थाप पर झूमकर शिलान्यास कार्यक्रम की खुशी मनाई गई। प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष सलिल कपूर ने भी युवा वर्करों के साथ कंधे से कंधा मिलकर रंग खेला और ढोल की थाप पर झूमे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM (IST)
ढोल की थाप—रंगों की बौछार पर नाचे युवा
ढोल की थाप—रंगों की बौछार पर नाचे युवा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिवाला बाग भाइया के श्रीराम मंदिर में प्रधान गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में ढोल की थाप पर झूमकर शिलान्यास कार्यक्रम की खुशी मनाई गई। प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष सलिल कपूर ने भी युवा वर्करों के साथ कंधे से कंधा मिलकर रंग खेला और ढोल की थाप पर झूमे। राहगीरों को लड्डू बांटते हुए भी उन्होंने श्रीराम मंदिर की बधाई लोगों को दी। गौतम अरोड़ा ने कहा कि आज बहुत बड़ी खुशी का दिन है हजारों वर्षों के इंतजार के बाद रामलल्ला को उनका दरबार मिल गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि भवन निर्माण का पूजन आरंभ कर चुके हैं। यह दिवाली से भी बड़ा खुशी का दिन है। इस मौके पर प्रतीक कपूर, अंकुश मेहरा, शेर ¨सह सोढ़ी, गौरव भाटिया, सोनू अरोड़ा, जस¨पदर ¨सह चौहान, ऋषि हांडा, विशाल महाजन, गौतम राज, अतुल मेहरा, राघव खन्ना, गगनदीप पूर्वा, शुभम देवगन, शुभम शर्मा, गौरव मेहरा, अरुण महाजन, राहुल शर्मा, रजत चोपड़ा, कुनाल तालवाड़, अभिषेक सरीन, दानिश अरोड़ा विक्रांत शौरी आदि हाजिर थे।

loksabha election banner

भाजपाइयों ने हवनयज्ञ कर मनाई खुशी

अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में भाजपा (शहरी)कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला प्रधान सुरेश महाजन की अध्यक्षता में हुए यज्ञ में भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, डा. बलदेव राज चावला, प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी और रीना जेटली विशेष तौर पर शामिल हुए। महाजन ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि श्री राम जन्म-भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री न¨रद्र मोदी ने आधारशिला रख कर 492 वर्ष लंबी प्रतीक्षा खत्म कर दी है। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने 500 वर्षों में कुर्बानियां दी और इसी इंतजार में वे दुनिया से चले गए। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, केवल कुमार, राजेश कंधारी, सुख¨मदर ¨सह ¨पटू, मानव तनेजा, अनुज सिक्का, डा. राम चावला, हर¨वदर ¨सह संधू, अलका शर्मा, श्रुति विज, सपना भट्टी, संजीव कुमार, रघु शर्मा, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, पुष्पा ¨पका तथा मन्नू ग्रोवर भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.