विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी न होने पर की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर लड़की को घर में घुसकर जलाया

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 12:40 PM (IST)

युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की की शादी कहीं ओर तय हो गई। इसपर उसने घर में ...और पढ़ें

शादी न होने पर की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर लड़की को घर में घुसकर जलाया
शादी न होने पर की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर लड़की को घर में घुसकर जलाया

जेएनएन, अमृतसर। भिंडीसैदां में एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने परिजनों के मना करने के बाद लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म में असफल होने पर युवक ने साथियों सहित लड़की पर डीजल डालकर उसे जला दिया।

घटना 23 जुलाई की है। 6 अगस्त को लड़की की शादी होनी थी, लेकिन वारदात के चलते यह शादी नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि शादी टूटने के डर से ही पीड़ित परिवार केस दर्ज नहीं करवा रहा था। मंगलवार को जब पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली तो मजिस्ट्रेट ने 80 फीसद झुलस चुकी लड़की के गुरु नानक देव अस्पताल बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें: महिला ने खुद ही काटी अपनी चोटी, मनगढ़ंत कहानी में उलझा रहा पति

भिंडीसैदां थाने की पुलिस ने भिंडी नयन गांव निवासी शेरा, उसके साथी शब्बा और शब्बो नाम की महिला के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और डीजल डालकर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 6 अगस्त को होना तय थी। शेरा उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने उसे मना कर दिया था। आरोपी उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था, इस पर शेरा को कई बार समझाया भी था। आरोपी को जैसे ही पता चला कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई है तो शेरा पागल हो गया।

23 जुलाई को पीड़िता का परिवार शादी की तैयारियों के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान आरोपी मौका पाकर घर में घुस गए। उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो वे उसे घसीटते हुए पीछे वाले कमरे में ले गए। जब आरोपी दुष्कर्म नहीं कर पाए, तो तीनों ने मिलकर डीजल की कैन उनकी बेटी पर पलट दी और पास खड़ी शब्बो ने उसे आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: एसी में सोने के आदी विकास की जमीन पर गुजरी रात, किए पर पछतावा