रिश्ता होने के बाद युवक को पता चला मंगेतर का है आशिक, फिर उठा दिया ऐसा खौफनाक कदम
युवक को रिश्ता होनेे के बाद पता चला कि उसके मंगेतर का एक आशिक भी है। वह आशिक को समझाने गया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
जेएनएन, ब्यास [अमृतसर]। एक युवक का युवती के साथ रिश्ता हो गया। इसी दौरान उसे पता चला कि जिस युवती से उसका रिश्ता हुआ है उसका एक आशिक है। इस पर युवक आशिक को समझाने गया। दोनों के बीच बातचीत में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने आशिक को मार डाला और शव फेंक दिया। हत्या गत सप्ताह शुक्रवार रात को की गई। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन दिन में मामला सुलझा लिया है। इस बारे में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी बाबा बकाला हरकृष्ण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 22 नवंबर की रात परमिंदर सिंह राजू पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव छजलवड्डी की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। परमिंदर सिंह इनोवा चलाता था और उस दिन सवारी लेकर जब्बोवाल गया था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसके पिता ने तलाश की।
इसी दौरान उन्हें गांव के ही स्कूल के खेल मैदान में इनोवा के पीछे परमिंदर सिंह की खून में लथपथ लाश मिली। जिसकी सांस नली को तेजधार हथियार के काटा गया था। इस बारे में पुलिस थाना खलचियां में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मामले में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी और इंस्पेक्टर सरवनपाल सिंह रंधावा की अगुआई में पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी। जिस पर अमृतपाल सिंह और हरनेक सिंह निवासी छजलवड्डी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अमृतपाल सिंह ने माना कि करीब दो साल पहले उसकी मंगनी परवीन कौर पुत्री दविंदर सिंह निवासी गांव तिम्मोंवाल से हुई थी।
परमिंदर सिंह राजू की परवीन कौर के साथ दोस्ती थी। कत्ल वाले दिन भी अमृतपाल अपने दोस्त के साथ परमिंदर सिंह को समझाने के लिए गया था, लेकिन उनकी आपस में बहस हो गई और अमृतपाल ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मार दिया। आरोपितों से दो मोबाइल और 1200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपितों को बाबा बकाला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें