Move to Jagran APP

आत्मविश्वास को हथियार बनाकर जीवन को बनाएं कामयाब : रविदर पठानिया

विद्यार्थी आत्मविश्वास को हथियार बना कर सफलता की सीढि़यां चढ़े।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:35 AM (IST)
आत्मविश्वास को हथियार बनाकर जीवन को बनाएं कामयाब : रविदर पठानिया
आत्मविश्वास को हथियार बनाकर जीवन को बनाएं कामयाब : रविदर पठानिया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : विद्यार्थी आत्मविश्वास को हथियार बना कर सफलता की सीढि़यां चढ़े। कामयाबी उनके कदम चूम कर ही दम लेंगी। यह बात प्रिसिपल रविदर पठानिया ने विश्व के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिदी समाचार पत्र दैनिक जागरण की ओर से डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में करवाए गए वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कही। यह वर्कशॉप संस्कारशाला 'अच्छाई की समझ' के तहत आत्मविश्वास का सशक्तिकरण थीम पर आयोजित की गयी थी।

loksabha election banner

प्रिसिपल रविदर पठानिया ने कहा कि बच्चे किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले घबराए नहीं। आत्मविश्वास से हर चुनौती का सामना करे। यदि उन्हें कही असफलता मिलती है तो सफलता भी उनके कदम चूमेगी। अनुभव हासिल होने से हम हर मुश्किल को आसान कर सकते है। किसी कक्षा में नंबर कम आने से विद्यार्थी को अपना मन नहीं कमजोर करना चाहिए। बल्कि उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से जुट जाना होगा। तभी वह अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएगा।

इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डीएस पठानिया ने दैनिक जागरण के संस्कारशाला अभियान की प्रशंसा की तथा कहा कि दैनिक जागरण समय समय पर ऐसे आयोजन करवाता रहता है। इस कारण बच्चों में आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है। यहां वाइस प्रिसिपल हिमानी पठानिया, मनजिदर कौर, करमजीत कौर, नेहा, प्रभजोत कौर, पूजा, राजविदर कौर, ममता ठाकुर मौजूद थे। बच्चों को दी 'सफलता की राह' की जानकारी

इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को दैनिक जागरण में प्रकाशित कहानी सफलता की राह के बारे में जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों ने इस कहानी को उत्सुकता से सुना और सवाल जवाब सेशन में भाग लिया। हिदी की अध्यापिका करमजीत कौर ने बच्चों को रोचक पूर्ण ढंग से कहानी सुनाई और उसके पात्रों के बारे में बताया। कहानी सुनाने के बाद करमजीत ने बच्चों से सवाल जवाब किए। जिसका बच्चों ने जवाब दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.