Move to Jagran APP

अमृतसर जिले की चार सीटें पीएलसी के खाते में, भाजपा ने सिर्फ उत्तरी हलके से घोषित किया प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिले की 11 सीटों पर अभी भी पूरी तरह से चुनावी मैदान सजना बाकी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:05 PM (IST)
अमृतसर जिले की चार सीटें पीएलसी के खाते में, भाजपा ने सिर्फ उत्तरी हलके से घोषित किया प्रत्याशी
अमृतसर जिले की चार सीटें पीएलसी के खाते में, भाजपा ने सिर्फ उत्तरी हलके से घोषित किया प्रत्याशी

विपिन कुमार राणा, अमृतसर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिले की 11 सीटों पर अभी भी पूरी तरह से चुनावी मैदान सजना बाकी है। बेसब्री से भारतीय जनता पार्टी—पंजाब लोक कांग्रेंस गठबंधन के प्रत्याशियों का इंतजार हो रहा है। जिले की 11 सीटों में भाजपा के खाते में सात और पीएलसी के खाते में चार सीटें आई है। भाजपा—पीएलसी की सीटों पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 26 जनवरी की वजह से बुधवार को भाजपा की लिस्ट आने की संभावना कम दिखाई दे रही है, ऐसे में वीरवार को लिस्ट जारी हो सकती है।

prime article banner

भाजपा—पीएलसी गठबंधन में भाजपा के खाते में अमृतसर की चार सीटें जिनमें अमृतसर की चार व देहात की तीन सीटें आई है, जबकि पीएलसी को अमृतसर दक्षिणी के अलावा जंडियाला गुरु, अजनाला और राजासांसी की सीट मिली है। भाजपा ने अभी उत्तरी हलके से सुखमिदर सिंह पिटू को उम्मीदवार के रूप में उतारा है, जबकि पीएलसी ने दक्षिणी हलके से हरजिदर सिंह ठेकेदार को टिकट दी है। खास बात यह है कि भाजपा के छह सीटों पर गए पैनलों में तीन से चार लोगों के नाम तो शामिल है, पर फिर भी भाजपा को अमृतसर पूर्वी व पश्चिमी में विशेषरूप से बड़े चेहरों की दरकार है। केंद्रीय विधानसभा हलके से पार्टी अपने कैडर के ही किसी नेता को मैदान में उतारना चाहती है। पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा की सीट पर अनुसूचित जाति से संबंधित आईएएस कैडर के अधिकारी को उतारने पर भी विचार हो रहा है। अब उन्हें विधानसभा हलका पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू के सामने उतारा जाता है या फिर कैबिनेट मंत्री डा राजकुमार वेरका के सामने, इस पर भी हाईकमान मंथन कर रही है। पैनलों में तीन से चार तक नाम

भाजपा हाईकमान के पास गए पैनलों की बात करे तो हर विधानसभा हलके के पैनल में तीन से चार नाम है, लेकिन हाईकमान इनमें से जिताउ चेहरे की तलाश कर रही है। विधानसभा हलका पूर्वी से एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिसिपल रमा महाजन, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, भाजपा किसान मोर्चे के प्रधान गुरमुख सिंह बल, पश्चिमी हलके के पैनल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, उपाध्यक्ष कुमार अमित, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे के जिला प्रधान संजीव कुमार, राकेश कुमार रिकू, महिला खाते से भाजपा देहाती के महासचिव सुशील कुमार की धर्मपत्नी बलविदर कौर, केंद्रीय के पैनल में भाजपा उपाध्यक्ष डा. राम चावला, उपाध्यक्ष व फूड कापोरेशन आफ इंडिया के डायरेक्ट रहे चंद्रशेखर शर्मा, मंडी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन व उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह शंटी के नाम शामिल है। देहात में भी दावेदारों की लंबी फहरिस्त

अमृतसर देहाती की छह हलकों में से तीन सीटें भाजपा के खाते में है। भाजपा के खाते की अटारी विधानसभा सीट से पैनल में अटारी हलके से कुलदीप सिंह भीलोवाल, संतोख सिंह गुमटाला, मजीठा हलके से हरपाल सिंह शाम नगर, राजीव कुमार रंजू, जंडियाला गुरु हलके से बलविदर गिल, बाबा बकाला हलके से गगनदीप सिंह एआर, एडवोकेट रणजीत सिंह रणा, गुरमीत सिंह खलचिया के नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.