जिस जीव को प्रभु पर विश्वास उसी को होते हैं दर्शन : तिलक राज वालिया
राज वालिया ने होली सिटी में सुनील गुप्ता रेणु गुप्ता के गृह में करवाए गए सत्संग के दौरान किए।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : जब भक्त का विश्वास प्रभु के साथ बन जाता है तो उस समय परमेश्वर अपने भक्त का उसी प्रकार ध्यान रखते हैं जैसे एक मां अपने छोटे बच्चों का रखती है। उक्त प्रवचन परम पूज्य भक्त हंसराज जी महाराज के शिष्य तिलक राज वालिया ने होली सिटी में सुनील गुप्ता, रेणु गुप्ता के गृह में करवाए गए सत्संग के दौरान किए।
कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। वालिया ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में भी भगवान ने भक्ति पर जोर दिया है। भक्ति के साथ ही प्रभु भक्त संग जुड़ जाते है। फिर भक्त की सभी मुश्किलें प्रभु दूर कर जाते है। आज जीव अपने हितों की खातिर दूसरों की निदा करने लग पड़ता है। जिससे जीव कष्टों जंजाल में फंस जाता है। जहां प्रभु सिमरन होगा। वही प्रभु का आनंद प्राप्त होता है।
इस अवसर पर बनारसी दास गुप्ता, चरणजीत बहल, आरएस चावला, संजय मलिक, कुलभूषण नंदा, अमित व्यास, संदीप कपूर, सुभाष खन्ना, रमन अग्रवाल, राजिदर सिंह, आरस चावला, जसविदर सिंह, शीलावती खन्ना, पिकी बहल, सुशील लूथरा, घनश्याम लूथरा, एमएम जैरथ, संजय मलिक, अजय शर्मा, अशोक बतरा आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप