श्रीमद् भागवत कथा से मनुष्य का कल्याण: किशोरी
प्रभु के नाम में ही आनंद है। इस आनंद से ही हम तनाव से दूर रह सकते हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 12:16 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रभु के नाम में ही आनंद है। इस आनंद से ही हम तनाव से दूर रह सकते हैं, हमें हमेशा प्रभु सुमिरन के साथ जुड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। उक्त प्रवचन बोहड़ वाला शिवाला चौक चबूतरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक सुश्री कशिश कृष्ण किशोरी ने किए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से मनुष्य का कल्याण है। इस अवसर पर नंद उत्सव मनाकर भक्तजनों ने खुशी मनाई। श्री राम दरबार के भक्त सतनाम ढीगरा ने सुश्री कशिश को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्तिक छाबडा, पंडित विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें