Move to Jagran APP

गीता पढ़ने से मिलती है पापों से मुक्ति

श्री गीता सेवा समिति द्घारा लार्ड कृष्णा स्कूल पार्क न्यू कांगड़ा कालोनी में चल रहे गीता ज्ञान सप्ताह में स्वामी मुक्तानंद जी महाराज एंव गीता मातेशवरी ने अमृत वर्षा की। इस अवसर पर गीता को विराम देते हुए हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। उन्होने बताया कि जो भक्त गीता के प्रचार व प्रसार का माध्यम भी बनता है वह भक्त मुझे अति प्रिय है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:50 PM (IST)
गीता पढ़ने से मिलती है पापों से मुक्ति
गीता पढ़ने से मिलती है पापों से मुक्ति

संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री गीता सेवा समिति की ओर से लार्ड कृष्णा स्कूल पार्क न्यू कांगड़ा कॉलोनी में चल रहे गीता ज्ञान सप्ताह में स्वामी मुक्तानंद महाराज और गीता मातेश्वरी ने अमृतवर्षा की। गीता को विराम देते हुए हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। उन्होने बताया कि जो भक्त गीता के प्रचार और प्रसार का माध्यम भी बनता है, वह भक्त मुझे अति प्रिय है। गीता भगवान कृष्ण और अर्जुन का धर्मपंथी संवाद है, जो आज के इस युग में बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें भगवान ने प्राणी मात्र के लिए ऐसा अमृत प्रदान किया है, जिसकी प्राप्ति के बाद कुछ शेष नहीं रह जाता है। यदि श्रद्धा भाव से गीता के श्लोंकों का पाठ किया जाए, तो मन के सभी भाव पूर्ण हो जाते हैं। सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। गीता के श्लोक पढ़ने से मन को शांति और बल मिलता है, तत्व ज्ञान मिलता है और भगवान के दर्शन होते हैं। भगवान श्री कृष्ण की उस पर अपार कृपा बनी रहती है। गीता माता के भजनों पर खेली फूलों की होली

loksabha election banner

गीता माता भजन पर गीता प्रेमियों ने फूलों की होली खेली। स्वामी मुक्तानंद और गीता माता ने सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कथा स्थल पर भंडारा भी लगाया गया। यहां कांशी राम, मोनिका शर्मा, विजय महाजन, बीडी गुप्ता, कैलाश शर्मा, राजेश शर्मा, राजीव जोशी, विजय शास्त्री, बंसी लाल, जगदीश चंद, सीता राम, योगेश शर्मा, पवन साबु, मदन लाल, सुरेद्र आहुजा, देवेंद्र सचदेवा, नवीन महाजन, उषा दत्ता, सुनेश महाजन, अश्वनी महाजन, प्रवीन खन्ना, संजय शर्मा, देव राज, रवि सुरी, मस्त राम, वीपी शर्मा, रेणु, सहित सैकड़ों गीता प्रेमी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.