विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरना देने जा रही महिलाओं को पानी के टैंकर ने रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Jan 2021 06:27 PM (IST)

कस्बा वल्ला में 26 जनवरी को धरना देने जा रही महिलाओं के जत्थे पर पानी का टैंकर चढ़ गया। टैंकर ...और पढ़ें

धरना देने जा रही महिलाओं को पानी के टैंकर ने रौंदा, दो की मौत, पांच घायल
धरना देने जा रही महिलाओं को पानी के टैंकर ने रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

संवाद सहयोगी, वेरका (अमृतसर) : कस्बा वल्ला में 26 जनवरी को धरना देने जा रही महिलाओं के जत्थे पर पानी का टैंकर चढ़ गया। टैंकर की चपेट में आने से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई और पांच महिलाएं जख्मी हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाली महिलाओं की पहचान नरिदर कौर (68) पत्नी वीर सिंह व सिमरनजीत कौर (58) पत्नी बलदेव सिंह निवासी पत्ती वस्सन के रूप में हुई है। घायलों की पहचान निर्मल कौर, दर्शन कौर, बलविदर कौर, नरेंद्र कौर और कुलजीत कौर सभी निवासी वल्ला के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी वल्ला की अध्यक्ष बीबी केवलबीर कौर की अगुआई में दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानो के पक्ष में वल्ला चौक मे धरना देने के लिए जा रही थीं। गुरुद्वारा कोठा साहिब में साढ़े 12 बजे अरदास करने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्कूल के बच्चों को साथ लेकर धरना स्थल की ओर कूच किया। जब वह एलीमेंट्री स्कूल वल्ला के सामने पहुंचीं तो वेरका की साइड से आ रहे ट्रैक्टर, जिसके पीछे पानी वाला टैंकर लगा था, के चालक ने लापरवाही से वाहन उन पर चढ़ा दिया। इसकी चपेट में आने से नरिदर कौर की बुरी तरह कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिमरनजीत कौर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पांच महिलाएं गंभीर रूप में जख्मी हो गई। घायलों को गुरु रामदास अस्पताल वल्ला मे दाखिल करवाया गया है। पुलिस थाना वल्ला के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे व ट्रैक्टर चालक गुरलाल सिंह को पानी के टैंकर सहित हिरासत में लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी गई।