पीड़ित परिवारों को मिले दस लाख का मुआवजा : ढिल्लों
भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) के सूबा कमेटी मेंबर जसपाल सिंह ढिल्लों की अगुआई राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 12:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) के सूबा कमेटी मेंबर जसपाल सिंह ढिल्लों की अगुआई राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसमें शराब पीकर मरने वालों के परिवारों को दस-दस लाख का मुआवजा देने की मांग की।
जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तरनतारन जिले में शराब पीने से मरे लोगों के स्वजनों को दस-दस लाख का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि शराब ठेकों पर सरकार के मंत्री और विधायक काबिज हैं। इस मौके पर बलदेव सिंह पंडोरी, सुखदेव सिंह गोहलवड़, बलदेव सिंह भैल, कर्म सिंह पंडोरी, जागीर सिंह, स्वर्ण सिंह गंडीविंड, रणबीर सिंह, पूरन सिंह, लखबीर सिंह, गुरसेवक सिंह, बलराज सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें