विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर में वाहन चोर गिरोह सरगर्म, एक कार सहित तीन मोटर साइकिल व एक्टिवा चोरी की

By JagranEdited By:
Published: Fri, 22 Oct 2021 12:32 AM (IST)

शहर में वाहन चोर गिरोह ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया।

शहर में वाहन चोर गिरोह सरगर्म, एक कार सहित तीन मोटर साइकिल व एक्टिवा चोरी की
शहर में वाहन चोर गिरोह सरगर्म, एक कार सहित तीन मोटर साइकिल व एक्टिवा चोरी की

जागरण संवाददाता, अमृतसर: शहर में वाहन चोर गिरोह ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया। एक कार सहित तीन मोटर साइकिल और एक एक्टिवा चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश्वर थापर ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसने शाम छह बजे के करीब अपनी कार (सीएच-03-एल-6789) माता कौला मार्ग बैकसाइड इएसआइ कालोनी में लगाई थी। लेकिन उसे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। अजय कुमार ने बताया कि वह डा. भसीन लैब रंजीत एवेन्यू में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है। वह अदलखा अस्पताल में सैंपल लेकर गया था। उसने अपना मोटर साइकिल (पीबी-02-डीएन-6362) अस्पताल के बाहर लगा दिया। जब वापिस आया तो उसने देखा कि उसका मोटर साइकिल वहां पर नहीं था। उसे कोईचोरी करके ले गया था। थाना गेट हकीमां की पुलिस को मनीश कुमार ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसने अपनी एक्टिवा (पीबी-02-सीजैड-0379) अपने घर गली तेलियां वाली गली के बाहर लगाई थी। जिसे कोई चोरी कर ले गया। इसी तरह लवदीप सिंह ने कैंट पुलिस को बताया कि उसने ओहरी अस्पताल के बाहर अपना मोटर साइकिल (पीबी-88-3409) को लगाया था, जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।