विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्थडे पर उर्फी जावेद ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, अमृतसरी लस्सी का लिया आनंद; सादगी और ड्रेस से जीता दिल

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:29 PM (IST)

अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

उर्फी जावेद ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

उर्फी जावेद ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

HighLights

  1. जन्मदिन पर उर्फी जावेद ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

  2. पारंपरिक पंजाबी सूट में दिखीं, सादगी ने खींचा सबका ध्यान

  3. अमृतसर में मशहूर कुलचे और लस्सी का लिया भरपूर स्वाद

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने जन्मदिन के मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उर्फी ने इस दौरान की तस्वीरें भी साझा की हैं।

सादगी ने खींचा फैंस का ध्यान

846052443_18646509103003745_7853233019938034343_n

अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी का इस यात्रा के दौरान एक बिल्कुल अलग और सादगी भरा रूप देखने को मिला।

847226147_18646509091003745_2628018784818703927_n

वह सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े, पारंपरिक पंजाबी सूट में नजर आईं। उनकी इस सादगी ने फैंस का ध्यान खींचा।

अमृतसरी कुलचे और लस्सी का लिया मजा

847551321_18646508851003745_6224565321691894330_n

धार्मिक स्थल पर दर्शन करने और माथा टेकने के बाद, उर्फी ने अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध खानपान का भी भरपूर आनंद लिया। उन्होंने शहर के मशहूर अमृतसरी कुलचे और लस्सी का स्वाद चखा।

849772747_18646509064003745_8408313003295312628_n

उर्फी ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें उनका पारंपरिक अंदाज और स्थानीय जायके का लुत्फ उठाना साफ देखा जा सकता है।