विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुरी भाषा को लेकर अमृतसर के खालसा कॉलेज में बवाल, बिहार और कश्मीर के छात्र आपस में भिड़े; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Sun, 17 May 2026 08:27 AM (IST)

अमृतसर के खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में बिहार और कश्मीर के छात्रों के बीच तीन दिन में दूसरी बार ...और पढ़ें

खालसा कॉलेज में तीन दिन में दूसरी बार बिहार और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी भिड़े।

खालसा कॉलेज में तीन दिन में दूसरी बार बिहार और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी भिड़े।

HighLights

  1. खालसा कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प

  2. पुलिस ने चार दर्जन से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया

  3. भोजपुरी भाषा के उपयोग पर शुरू हुआ था विवाद

जागरण संवाददाता, अमृतसर। रंजीत एवेन्यू स्थित खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में शनिवार की दोपहर एक बार फिर बिहार और कश्मीर के छात्र आपस में बुरी तरह से भिड़ गए। पता चला है कि कॉलेज प्रबंधन ने पहले अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस के कंट्रोल रूम पर काल कर पुलिस को बुलाना पड़ा।

हालांकि, पुलिस इस घटना को लेकर पहले ही अलर्ट मोड पर थी। सूचना मिलते ही सबसे पहले थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना सदर, थाना एसएचओ पहुंचे और फिर पुलिस लाइन से दो बसें पुलिस की भरकर लाईं गई।

दस मिनट के भीतर पुलिस ने कॉलेज को बाहर और भीतर से घेर लिया। एडीसीपी हरपाल सिंह की अगुआई में पुलिस ने कॉलेज में घुसकर दोनों पक्षों के चार दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया और अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

एक विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी छात्रों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए गए। हाथापाई और झगड़े की वीडियो भी डिलीट करवाई गईं। हालांकि सभी को पूछताछ के बाद और माहौल कुछ शांत होने के बाद छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी भाषा के इस्तेमाल करने पर कश्मीरी छात्रों ने वीरवार की दोपहर पहले मजाक उड़ाया और फिर बिहार के छात्रों के साथ गाली-गलौज आरंभ कर दिया। देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। पता चला है कि दोनों तरफ से सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स आमने-सामने हो चुके थे। वीरवार को हुए विवाद में 18 साल के राघव शर्मा को चोट लगीं थी। राघव जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके का रहने वाला है।

डायरेक्टर बोलीं, स्थिति नियंत्रण में है, एहतियातन पुलिस बुलाई

कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. मंजू बाला ने कहा कि छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी और फिर झड़प हो गई थी। कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों और वार्डनों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया।

75887943

अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। छात्रों को शांत कर दिया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बुलाई गई थी। कॉलेज प्रबंधन पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रहा है।

कैमरा देख बिफरे एडीसीपी हरपाल सिंह

75887944

कॉलेज में हुए विवाद की कवरेज करने जब मीडिया कर्मी पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। जब कैमरे निकाल फोटो खींचनी चाही तो एडीसीपी हरपाल सिंह बिफर पड़े। कॉलेज के निजी सुरक्षाकर्मियों को धमकाया गया कि कॉलेज के द्वार पर कैसी ड्यूटी हो रही है, जो प्राइवेट लोग भीतर चले आए। इस मामले में एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विवाद करने वाले विद्यार्थियों को दी चेतावनी

75887942

पता चला है कि कॉलेज प्रबंधन और पुलिस द्वारा बिहार और जम्मू-कश्मीर के भिड़ने वाले छात्रों को काफी धमकाया गया है। दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है कि अगर मीडिया इस विवाद की जानकारी दी गई तो उनका भविष्य खराब कर दिया जाएगा, यानि सीधे रस्टीकेट करने की धमकी दी गई है।