अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, स्टाफ बोला- एक सप्ताह बाद आना
सिविल अस्पताल में मंगलवार को अचानक अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : सिविल अस्पताल में मंगलवार को अचानक अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं सहित आम बीमारियों से पीड़ित मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सहगल ने बताया कि वह अपने परिचित का अल्ट्रासाउंड करवाने आए थे। स्टाफ ने कहा कि मशीन खराब है। एक सप्ताह बाद आना। ऐसे में तकरीबन एक दर्जन गर्भवती महिलाओं को वहां से जाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त सेहत सेवाएं लेने को कहा जा रहा है, पर व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्हें 1200 रुपये खर्च कर टेस्ट करवाना पड़ा। वहीं अस्पताल के एसएमओ डॉ. चरणजीत ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से मशीन बंद है। इसे ठीक करवाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें