Move to Jagran APP

जीएनडीएच में दो महिला डॉक्टर्स से शारीरिक शोषण का प्रयास, सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार

अमृतसर गुरुनानक देव अस्पताल की सर्जीकल वार्ड में कार्यरत दो महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का अस्पताल के ही सुरक्षा कर्मचारी ने शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:55 PM (IST)
जीएनडीएच में दो महिला डॉक्टर्स से शारीरिक  शोषण का प्रयास, सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार
जीएनडीएच में दो महिला डॉक्टर्स से शारीरिक शोषण का प्रयास, सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार

— रात को वार्ड में जा रही थीं महिला डॉक्टर्स, सुरक्षा कर्मचारी ने शारीरिक शोषण का किया प्रयास

loksabha election banner

— शराब के नशे में धुत था सुरक्षा कर्मी, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

जागरण संवाददाता, अमृतसर

गुरुनानक देव अस्पताल की सर्जीकल वार्ड में कार्यरत दो महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का अस्पताल के ही सुरक्षा कर्मचारी ने शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। निजी सुरक्षा कंपनी द्वारा अस्पताल की सुरक्षा में तैनात किए इस जवान ने पहले एक डॉक्टर से छेड़छाड़ की और फिर आधे घंटे बाद दूसरी डॉक्टर को निशाना बनाया। दोनों महिला डॉक्टर्स बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से छूटीं।

यह घटना रविवार रात दो बजे की है। सर्जीकल वार्ड में कार्यरत एक महिला डॉक्टर वार्ड की ओर जा रही थी। जैसे गुरु नानक देव अस्पताल के ग‌र्ल्स हॉस्टल के सामने स्थित पार्किंग में पहुंची, वहां अंधेरे में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इस शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। महिला डॉक्टर उसे धक्का मारकर वहां से भागी। इसके आधे घंटे बाद एक अन्य महिला डॉक्टर इसी रास्ते से वार्ड की ओर जा रही थी। इस शख्स ने उसके साथ भी फिजिकल असॉल्ट का प्रयास किया। वह भी शोर मचाते हुए वहां से उसकी चंगुल से निकली।

इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। अस्पताल के डॉक्टर व सहयोगी स्टाफ इस शख्स को ढूंढने निकले। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने जब उससे घटना के विषय में जानकारी मांगी तो वह पुलिस से ही दु‌र्व्यवहार करने लगा। उसने पुलिस कर्मचारी को धक्का मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले आई।

सोमवार सुबह जब इस सुरक्षा कर्मचारी का नशा उतरा तो पुलिस ने उससे महिला डॉक्टर्स से हुई छेड़छाड़ के विषय में पूछताछ की। उसने बताया कि डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला अस्पताल का ही एक सुरक्षा कर्मचारी सुख¨वदर ¨सह है। वह भी रात को शराब के नशे में था। पुलिस ने सुख¨वदर ¨सह को अस्पताल से उठाया और थाने पहुंचाया। उसने माना कि उसने दोनों महिला डॉक्टर्स के साथ छेड़छाड़ की थी। यह सुरक्षा कर्मचारी पेस्को कंपनी द्वारा यहां सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354 व 354ए के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरी तरफ इस घटना के बाद अस्पताल की महिला डॉक्टर्स में भारी रोष है। डॉक्टर्स का कहना है कि अस्पताल में वे सुरक्षित नहीं। जिनके कंधों पर सुरक्षा ड्यूटी का जिम्मा है, वे ही उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को यहां से निकाला जाए।

एडीसीपी लखबीर ¨सह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.