विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पाकिस्तान से नशा-हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो आइस ड्रग और तीन पिस्तौल बरामद

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:41 PM (GMT+05:30)

काउंटर इंटेलिजेंस ने अमृतसर में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच किलो आइस ड्रग, तीन विदेशी पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद की गई हैं।

पांच किलो आइस ड्रग और तीन पिस्तौल बरामद। फोटो जागरण

पांच किलो आइस ड्रग और तीन पिस्तौल बरामद। फोटो जागरण

HighLights

  1. दो तस्कर अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार।

  2. पांच किलो आइस ड्रग और तीन विदेशी पिस्तौल जब्त।

  3. आरोपित पाकिस्तान से हथियार और नशा मंगवाते थे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) की टीम ने पाकिस्तान से हथियार और नशा मंगवाकर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पांच किलो आइस ड्रग (क्रिस्टल मेटाफेटामाइन) तीन विदेशी पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद किए हैं।

आरोपितों के खिलाफ असलहा र एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सूचना मिली थी कि भंडाला गांव निवासी सलीम और चौगावां गांव निवासी सोहन सिंह नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस लोपोके रोड पर नाकाबंदी करके दोनों को काबू लिया। डीएसपी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। मोबाइल में पाकिस्तान के कांटैक्ट नंबर भी मिले हैं। आरोपितों की मोबाइल लोकेशंस मंगवाई जा रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह पिछले छह महीने में कितनी बार सीमावर्ती इलाके में रहे।