अमृतसर में पौने तीन किलो आइस ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, पाक तस्करों से मंगवा रहे थे नशीले पदार्थ
अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो किलो 815 ग्राम आइस (मेथामफेटामिन) बरामद ह ...और पढ़ें
-1762517444407.webp)
अमृतसर में पौने तीन किलो आइस ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो किलो और 815 ग्राम आइस (मेथामफेटामिन) बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गेट हकीमां में केस दर्ज कर लिया गया है।
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित वर्चुअल नंबरों से पाकिस्तानी तस्करों से नशे की खेप मंगवा रहे थे। सीपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए पकड़े गए दोनों आरोपित धार्मिक स्थलों पर नशे की खेप हासिल व सप्लाई करते थे।
सीपी गुरप्रीत सिंह ने अपने कार्यालय में शुक्रवार की शाम आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन जिले के गांव घरियाला निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और गुरु नानकपुरा निवासी बलजीत सिंह के रूप में बताई है।
सीपी ने बताया कि दोनों आरोपित वर्चुअल नंबरों से पाकिस्तान में बात कर रहे थे। दोनों को काबू करने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की थी। पहले गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक को 40 ग्राम मेथामफेटामिन सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो और 96 ग्राम आइस बरामद की गई। गुरसेवक के मोबाइल से सबूत मिले हैं कि आरोपित पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है। सीमावर्ती इलाका घरियाला होने के कारण पाक हैंडलर वहीं ड्रोन के मार्फत नशे गिराते थे।
आरोपित की पूछताछ के बाद पुलिस ने अमृतसर के रयान इंटरनेशनल स्कूल के पास वल्ला बाईपास रोड पर बलजीत सिंह को 45 ग्राम आइस के साथ काबू किया और फिर उसकी निशानदेही पर 770 ग्राम आइस और बरामद की गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।