हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को दी श्रद्धांजिल
बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन में मेजर ध्यान चंद की 115वीं वर्षगांठ को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन में मेजर ध्यान चंद की 115वीं वर्षगांठ को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसमें कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया शर्मा सहित ऑफिस बीयरर्ज व बाक्सिंग क्लब के सदस्य शामिल हुए।आयोजन का मुख्य मकसद हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करना और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व से परिचित करवाना था। मेजर ध्यान चंद की 115वीं वर्षगांठ पर उन्हें स्मरण करते हुए सभी मिलकर केक काटा और एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रो. स्वीटी बाला आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें