विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और टिप्पर की टक्कर से लगी आग; जिंदा जलकर युवक की मौत

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:47 PM (IST)

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर स्कॉर्पियो और टिप्पर की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

स्कॉर्पियो और टिप्पर की टक्कर से लगी आग। फोटो जागरण

स्कॉर्पियो और टिप्पर की टक्कर से लगी आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर स्कॉर्पियो-टिप्पर की भीषण टक्कर।

  2. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, युवक जिंदा जला।

  3. मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह, टिप्पर चालक मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास स्कॉर्पियो और लुक से भरे टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, तरनतारन के रूप में हुई है। वह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था और सामान लेने के लिए अमृतसर जा रहा था।

स्कॉर्पियो तरनतारन से अमृतसर की तरफ जा रही थी। मानांवाला के पास स्कॉर्पियो आगे जा रहे लुक से भरे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग फैल गई। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण गुरिंदर सिंह उसके अंदर फंस गया। आग की लपटें तेज होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार में ही फंस गया युवक

हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग, राहगीर और ढाबा संचालक मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने मोटर, पानी के पाइप और कीटनाशक दवा छिड़कने वाली टंकियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।