Move to Jagran APP

तोता सिंह चट कर गए नरमा फसल : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री तोता सिंह नरमे की फसल चट कर गए हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों के साथ विश्वासघात करने वाले तोता सिंह को गिरफ्तार किया जाए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2015 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 10:55 AM (IST)
तोता सिंह चट कर गए नरमा फसल : संजय सिंह

जागरण संवाददाता, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री तोता सिंह नरमे की फसल चट कर गए हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों के साथ विश्वासघात करने वाले तोता सिंह को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग में बड़ा घोटाला किया गया और किसानों को नकली कीटनाशक बांटे गए।

loksabha election banner

मोदी व सुखबीर जुमले बेचकर जनता के साथ कर रहे विश्वासघात

संजय सिंह वीरवार को सीमावर्ती क्षेत्र राजासांसी में पार्टी की रैली में आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी व पंजाब में सुखबीर बादल के जुमलों ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पंजाब में पानी में बसें चलाने के दावे करने वाले सुखबीर के जुमलों का सच जनता समझने लगी है।

यह भी पढ़ें : नशे के इंजेक्शन ने कैदियों को बनाया एचआइवी रोगी

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब धान की फसल मंडियों में आएगी तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर से प्रदेश की सभी मंडियों में किसानों के साथ खड़े होंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनकी फसल पूरे भाव में बिक रही है या अधिकारी या अन्य लोग उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं, इस पर नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है। प्रकाश सिंह बादल को जब वोट बैंक की जरूरत होती है तो तब वह प्रदेश व प्रदेश के बाहर डेरों के साथ राजनीतिक समझौता करते हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ चुनाव में समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : मिल्खा का रिकार्ड तोड़ने वाले धर्मबीर का दर्द- कर्ज लेकर कैसे करुं आेलंपिक की तैयारी

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद वक्तव्य दिया था। प्रधानमंत्री मोदी भी अपने मंत्रिमंडल में बैठे अपराधी मंत्रियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 'दिल्ली डायलॉग' की तर्ज पर 'पंजाब बोलदा है' कार्यक्रम शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के दो सांसदों धर्मवीर गांधी व हरविंदर सिंह खालसा का मामला पार्टी की अनुशासन कमेटी के पास है। कमेटी जो निर्णय करेगी, उस पर अमल होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से बुलाए हरसिमरत को : मान

सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र पर किसानों के साथ भेदभाव के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बादल सरकार को किसानों के प्रति कोई हमदर्दी है तो वह हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से वापस बुला लें।

यह भी पढ़ें : पंचकूला के एसीपी के खिलाफ मामला दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.