विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन लुटेरों ने बैंक के बाहर फायरिंग कर दो मिनट में 8.84 लाख लूटे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 07:09 PM (IST)

अमृतसर में तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर फायरिंग कर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 8.84 लाख रुपये की रकम ...और पढ़ें

तीन लुटेरों ने बैंक के बाहर फायरिंग कर दो मिनट में 8.84 लाख लूटे
तीन लुटेरों ने बैंक के बाहर फायरिंग कर दो मिनट में 8.84 लाख लूटे

जेएनएन, अमृतसर। शहर में अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर एक बैंक के बाहर तीन बदमाशों ने दो मिनट के अंदर 8.84 लाख रुपये लूट लिए। वारदात अल्फा मॉल के पास हुई। बदमाशों ने पहले फायरिंग की और फिर एक पेट्रोल पंप के कमर्चारी से रुपये से भरा थैला छीनकर भाग गए। इस घटना में पेट्राल पंप का कर्मचारी घायल हो गया।

कर्मचारी निहाल पेट्रो वर्ल्‍ड का है। बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारी के घायल कर दो मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बैंक के बाहर गोलियां चलाईं। इस दौरान कर्मचारी ने लुटेरों का विरोध किया और उनसे भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे तेजधार चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।

पहले बैंक के बाहर चलाई गोलियां, फिर पेट्रोल पंप के मुलाजिम को छुरी मारकर किया घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन पिस्तौल देख किसी ने ज्यादा दूरी तक जाने का प्रयास नहीं किया। घटना के बारे में पता चलते ही डीसीपी एएस पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देेता पेट्राेल पंप का कर्मचारी।

जोड़ा फाटक के पास कृष्णा नगर निवासी नारायण दास ने बताया कि वह पिछले तीन साल से अल्फा वन मॉल के पास निहाल पेट्रो वर्ल्‍ड पर वाहनों में तेल भरने का काम करता है। रोजाना पंप का कोई एक कर्मी बिक्री के लाखों रुपये चंद कदमों की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा करवाने जाता है।

उसने बताया कि सोमवार को दोपहर 12.30 बजे वह आठ लाख, 84 हजार, 915 रुपये एक बैग में डालकर बैंक शाखा में जमा करवाने निकला। बैंक से ठीक पहले ही बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और एक युवक ने उनके हाथ से रुपयों वाला बैग छीनने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: पैसे निकालकर बैंक से बाहर आया था व्यक्ति, युवक छीनकर हुए फरार

नारायण दास ने बताया कि उसने एक जोरदार धक्का मारकर उस लुटेरे को जमीन पर फेंक दिया। यह सब देख बाइक पर बैठे नकाबपोश एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाली और उसकी तरफ फायर करने शुरू कर दिए। वह डर गया और गोलियों से बचने का प्रयास करने लगे।

इतने में जमीन पर गिरे लुटेरे ने अपनी जेब से तेजधार छुरी निकाली और उस पर वार कर दिया। उसने बैग न छोड़ा तो लुटेरे ने उसके हाथ पर वार किया। छुरी लगने से वह जख्मी हो गया और लुटेरे उसका बैग लेकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

इलाके की निकलवाई जा रही है फुटेज

डीसीपी एएस पवार ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। पुलिस ने अपनी गुप्तचर शाखा को एक्टिव भी किया है। लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जन्‍म के समय ही हरमनप्रीत का क्रिकेट से जुड़ गया था नाता, महिला दिवस पर हुई पैदा