तीन उड़ानें रद, दिल्ली से स्पाइस जेट की पहुंची नई फ्लाइट
अमृतसर दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते शनिवार को वहां से अमृतसर आने वाली 2 फ्लाइट्स रद हो गई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते शनिवार को वहां से अमृतसर आने वाली 2 फ्लाइट्स रद हो गई। इसके अलावा बैंकाक से दोपहर को आने वाली एक अन्य फ्लाइट भी कैंसिल हो गई। उधर, स्पाइस जेट एयरलाइंस की दिल्ली से अमृतसर के लिए एक नई फ्लाइट पहुंची।
दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 846 और 9डब्ल्यू934 कैंसिल हो गई, जो क्रमश: सुबह 9.20 बजे और सायं 7.25 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करनी थी। बेंगलुरु से दोपहर 2.10 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट
संख्या एसजी 090 भी आज रद हो गई। इसके अलावा दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 8.52 बजे, दुबई से सुबह 9.30 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे, दुबई से दोपहर 2.20 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस दोपहर 2.50 बजे एयरपोर्ट पर लैंड की।
इसके अलावा श्रीनगर से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सायं 3.50 बजे के बजाए सायं 4.55 बजे जबकि अश्काबाद से आने वाली तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से पहुंची। वहीं स्पाइस जेट एयरलाइंस ने शनिवार की सायं करीब 7 बजे एक नई फ्लाइट अमृतसर भेजी।