नशीली गोलियों सहित तीन काबू
पुलिस थाना मजीठा के एसआइ जंग बहादुर सिंह ने तीन व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। जंग बहादुर सिंह व एएसआइ मुख्तार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पुल सुआ ईदगाह पर मौजूद थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 05:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, मजीठा : पुलिस थाना मजीठा के एसआइ जंग बहादुर सिंह ने तीन व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। जंग बहादुर सिंह व एएसआइ मुख्तार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पुल सुआ ईदगाह पर मौजूद थे।
मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी लेने पर उनसे 380 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपितों की पहचान लवप्रीत सिंह, नवजीत सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह गोलियां शरणजीत सिंह से खरीदी है जिसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें