विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुर्गे की गिरफ्तारी पर तिलमिलाया विदेश में बैठा आतंकी, अमृतसर पुलिस को दी धमकी; रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (IST)

यूरोप से पुलिस को धमकी देने वाले विदेशी हैंडलर बादलप्रीत सिंह के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस। फाइल फोटो

पंजाब पुलिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. बादलप्रीत सिंह ने पुलिस को पोस्ट डालकर धमकी दी।

  2. गिरफ्तार गुरविंदर सिंह को अपना पुराना दोस्त बताया।

  3. विदेशी हैंडलर पर रेड कार्नर नोटिस जारी होगा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। यूरोप में बैठकर पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने वाले व कारोबारियों के घरों के बाहर बोतल बम फेंकने के आरोपित बादलप्रीत सिंह ने पुलिस को पोस्ट डालकर धमकी दी है। आरोपित ने शनिवार को पकड़े गए गुरविंदर सिंह को अपना पुराना दोस्त बताया है और आरोप लगाया कि पुलिस उसे बेवजह टार्चर कर रही है।

स्पेन और पुर्तगाल में रहे वाले इस हैंडलर ने दावा किया है कि पुलिस के पास गुरविंदर और उसके गुर्गों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने इस पोस्ट का कोई जवाब नहीं दिया और इसे फर्जी बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमृतसर देहात के गांव पंडोरी वड़ैच का रहने वाला है।

पुलिस इसके खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवा चुकी है और अब रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपित को डिपोर्ट करवाकर भारत लाया जाएगा।

हैंडलर के इशारे पर वारदात को अंजाम

इसके लिए सारे जरूरी दस्तावेज केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि सितंबर में एएसआइ जसवंत सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस चौथे आरोपित गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस गैंग के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, करणबीर सिंह उर्फ नंदी को भी पुलिस ने धर लिया था।

जांच में पता चला था कि आरोपित विदेशी हैंडलर बादलप्रीत सिंह के इशारे पर यहां वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जांच में पता चला है कि बादलप्रीत के इशारे पर यहां चार से पांच अन्य गिरोह भी सरगर्म हैं, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।