आतंकवाद मानवता का दुश्मन: प्रो. लाल
अहमदिया जमात की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।
जेएनएन, अमृतसर : अहमदिया जमात की ओर से ईद मिलन समारोह स्थानीय होटल में करवाया गया। अहमदिया जमात के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी शीराज अहमद ने हजरत मिर्जा मसरूर अहमद के विचारों पर प्रकाश डाला। पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदिया जमात सामाजिक भाइचारे का पैगाम देती है। हकीकत में मानवतावादी विचारधारा से ही विश्व में शांति कायम रखी जा सकती है। भारत की प्राचीन संस्कृति बिना किसी रोक-टोक के यह संदेश देती आ रही है। सांप्रदायिकता, नफरत और आतंकवाद मानवता के सबसे बड़े दुश्मन है। इसका उदाहरण पिछले कई वर्षों से हमारे सामने है। यदि सभी धर्मों के गुरु कट्टरवाद को त्याग दे और मानवतावाद का संदेश दें, तो एक नई शांतप्रिय दुनिया का निर्माण हो सकता है। विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर और पूर्व मंत्री अनिल जोशी और आरती देवा ने भी अपने विचार रखे। यहां शोयब अहमद, फजल-उल-रहमान भट्टी, अब्दुल वासे, सैयद अजीज अहमद, मोहम्मद अकरम, पार्षद प्रदीप शर्मा, एडवोकेट करनैल सिंह मोहकमपुरा, संजीव अरोड़ा, सुरिदर केवलानी, रवि बख्शी, जवाहर पाठक, रमेश शर्मा बिट्टू, नवदीप शर्मा, जनकराज लाली आदि मौजूद थे।