तकनीकी खराबी, 4 घंटे देरी से रवाना हुई जेट एयरवेज की फ्लाइट
अमृतसर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते 4 घंटे देरी से रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते 4 घंटे देरी से रवाना हुई। इस फ्लाइट के आगे वाले टायर में कुछ खराबी आने पर इसकी उड़ान को डिले कर दिया गया। इस फ्लाइट ने सुबह छह बजे पहुंचने के बाद सुबह करीब 7 बजे दिल्ली से लिए उड़ान भरनी थी। इंजीनियरों द्वारा इस विमान की खराबी को दुरुस्त किए जाने के बाद यह फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुई।
दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 461 सुबह 9.15 के बजाए 9.50 बजे, जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9डबल्यू 824सुबह 11.40 बजे के बजाए दोपहर 2.15 बजे, दोहा से आने वाली कतर एयरलाइंस संख्या क्यूआर 548सुबह 11.40 बजे के बजाए दोपहर 2.17 बजे और मलेशिया से आने वाली म¨लदो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या ओडी 271 ने सायं 3.15 बजे के बजाए सायं 3.45 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।
र¨वदर शर्मा