रक्तदान सबसे बड़ा दान: केवल
शहीद दलबीर सिंह रानिके आइटीआइ में शिक्षक दिवस पर रक्तदान कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 05:18 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 05:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अटारी : शहीद दलबीर सिंह रानिके आइटीआइ में शिक्षक दिवस पर रक्तदान कैंप लगाया गया। प्रिसिपल कैप्टन केवल सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इसके अलावा मरणोपरांत भी अपने अंग दान करने चाहिए, जिससे दूसरे का जीवन बच सके। गुरु नानक देव अस्पताल से आई ब्लड बैंक की टीम के मुखी डॉ. पीडी गर्ग, डॉ. सुरिदर कुमार, सुपरिंटेंडेंट रविदर सिंह ने भी विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। यहां सी पाइट कैंप के इंचार्ज रविदर सिंह लहरी भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें