ध्वज फहरा कर 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान की शुरूआत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आहवान पर ''मेरा परिवार भाजपा परिवार'' अभियान के अन्तर्गत 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लेते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग के लाहौरी गेट कार्यालय में पार्टी के झंडे को फहराने का कार्यक्रम सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुआ।
फोटो 14
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आहवान पर ''मेरा परिवार भाजपा परिवार'' अभियान के अन्तर्गत 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लेते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग के लाहौरी गेट कार्यालय में पार्टी के झंडे को फहराने का कार्यक्रम सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आहवान किया कि केन्द्रीय विधानसभा के चारों मंडलों में सभी शक्ति केन्द्र प्रमुखों ,वार्ड प्रधानों ,युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, बूथ प्रबंधकों की अगुआई में सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरों ,व्यावसायिक केन्द्रों ,कारखानेदारों ,ऑटो रिक्शा , रिक्शा ,स्कूटर , मोटरसाइकिलों पर पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मेहरा ¨पकी ,लविन्दर बंटी , जिला उपाध्यक्ष सर्बजीत ¨सह शंटी , पार्षद जरनैल ¨सह ढोट , जिला सचिव नरेंद्र शेखर लूथरा , हीरा लाल दिगपाल ,इंदपाल आर्य ,संदीप बहल ,तरविन्दर बिल्ला ,सतीश अग्रवाल , चन्द्रशेखर शर्मा , राजेश मेहता , रोमी चोपड़ा , नरेंद्र गोल्डी, सुनील सहगल ,संजीव अरोड़ा मिर्चा वाले , टहल ¨सह , प्रमोद गुप्ता , युवा मोर्चा प्रधान रमन शर्मा, दीपक मखीजा ,कैलाश ¨कग ,डॉ. राजेश राम मूर्ति, अशोक मनचंदा , सुधा शर्मा ,निशान ¨सह , शंकर लाल , नवल सुमन , अरुण कुमार , सुरेश कपूर , गौतम उमट , विशाल शूर ,संजीव शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।