विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तरनतारन में मामूली विवाद पर कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, सबूत मिटाने के लिए घर पर जलाया शव; आरोपित फरार

Published: Sun, 05 Oct 2025 05:20 PM (IST)

तरनतारन के गांव बहादर नगर में सतविंदर सिंह ने पिता सुखवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। धान को ...और पढ़ें

मामूली विवाद में बेटे ने पिता को गोली मार उतारा मौत के घाट
मामूली विवाद में बेटे ने पिता को गोली मार उतारा मौत के घाट

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। कस्बा खेमकरण के गांव बहादर नगर में मामूली विवाद के चलते सतविंदर सिंह ने अपने पिता सुखवंत सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए घर में ही चिता जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना वल्टोहा की पुलिस ने सुखवंत सिंह की अस्तियां व अन्य सबूत कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि वारदात के बाद फरार हुए सतविंदर सिंह का अभी सुराग नहीं लग पाया।

गांव बहादर नगर निवासी जसवीर कौर ने बताया कि धान को मंडी लिजाने को लेकर उसके पति सुखवंत सिंह (पूर्व सेनिक) के साथ (शादीशुदा) लड़के सतविंदर सिंह का विवाद हो गया। शनिवार की रात को सुखवंत सिंह ने शराब पी रखी थी। जिस दौरान दोनों के बीच दोबारा तकरार हुआ। पूर्व सेनिक सुखवंत सिंह कमरे से डब्ल बैरल लाइसेंसी राइफल लेकर आया।

उक्त राइफल सतविंदर सिंह ने छीनी व एक फायर किया। जांघ पर गोली लगने से सुखवंत सिंह गंभीर घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही सतविंदर सिंह अपने पिता का शव लेकर घर आया। जहां उसने चिता जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

सूचना मिलते ही सब डिविजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह, थाना वल्टोहा प्रभारी गुरमुख सिंह, ड्यूटी अधिकारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। पड़ताल दौरान पाया गया कि पूर्व सेनिक सुखवंत सिंह के शव का पूरी तरह से संस्कार हो चुका था। पुलिस ने मृतक की अस्तियां, घर के आंगन से रक्त का नमूना व अन्य सबूत कब्जे में ले लिए।

जसवीर कौर के बयानों पर सतविंदर सिंह व अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसएसपी डा रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी आरोपित अपने साथ ले गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।