सुखबीर बादल 22 को खडूर साहिब के वर्करों में भरेंगे जोश
तरनतारन : अकाली वर्करों में जोश भरने लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रदेश के सभी विधान सभा हलकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 22 जनवरी को खडूर साहिब में वर्करों की बैठक करके बादल दो दिन बाद तरनतारन हलके के वर्करों में जोश भरेंगे।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : अकाली वर्करों में जोश भरने लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रदेश के सभी विधान सभा हलकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 22 जनवरी को खडूर साहिब में वर्करों की बैठक करके बादल दो दिन बाद तरनतारन हलके के वर्करों में जोश भरेंगे।
खडूर साहिब के कस्बा नौरंगाबाद में भी 24 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए उन्होंने पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को समय दे दिया। गौर है कि समिति और जिला परिषद के चुनावों का बायकाट करने वाले पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को पार्टी हाई कमांड की नाराजगी सहन करनी पड़ी थी। इस बीच संधू हलके से पूरी तरह से गायब रहे हालांकि संधू ने अपनी सरगर्मी माझे के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया समक्ष रखी थी। तरनतारन हलके से लगातार तीन बार जीत प्राप्त करके बादल की सरकार में दो बार सीपीएस रहे हरमीत सिंह संधू को 2017 के चुनाव में डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने 15 हजार मतों से करारी हार दी थी। खडूर साहिब हलके की अकाली वर्कर रैली की जिम्मेदारी अलविंदरपाल सिंह पखोके द्वारा संभाली जा रही है। जिनका साथ हलके के कई दिग्गज दे रहे हैं। विस हलका तरनतारन की वर्कर रैली को कामयाब बनाने लिए हरमीत सिंह संधू द्वारा शनिवार को अपनी टीम के साथ बैठक की गई। भारी मतों से हारने के डेढ़ वर्ष बाद हरमीत सिंह संधू हलके के पार्टी वर्करों समेत शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आगे हाजरी भरने की तैयारी में है। संधू का कहना है कि कांग्रेस के शासन में गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला है। शिअद वर्करों को परेशान किया जा रहा है। सरकार से तंग शिअद वर्करों का हौंसला बढ़ाने लिए सुखबीर सिंह बादल की 24 जनवरी की बैठक वरदान साबित होगी।
तैयारियों को लेकर की बैठक
24 जनवरी को तरनतारन में सुखबीर सिंह बादल की आमद के मद्देनजर पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने बैठक की। बैठक मौके नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद के शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार टिंमा, युवा अकाली दल के अध्यक्ष दीपक कैरों, बलजीत सिंह गिल, पार्षद सरबजीत सिंह लाली, सरब¨रदर सिंह भरोवाल, यादविंदर सिंह यादू, जसबीर सिंह मिंट्टू, सरबजीत सिंह भुल्लर, नवरूप सिंह संधावालिया, सूरज शर्मा, हरप्रीत सिंह भीता, अमनिंदर सिंह नीना ने भाग लिया। संधू ने इस मौके कहा कि सुखबीर सिंह बादल की आमद मौके शिअद वर्करों का इक्कठ बेमिसाल होगा।