पटाखे चलाने से मना करने पर किया हमला, युवक कोमा में
खालड़ा : दीपावली की रात को चौंक में पटाखे चलाने से मना करने पर युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल युवक कोमा में है।
संसू, खालड़ा : दीपावली की रात को चौंक में पटाखे चलाने से मना करने पर युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल युवक कोमा में है।
जगजीत सिंह ने बताया कि उनका लड़का कुलविंदर सिंह दीपावली की रात को अपने पुराने मकान में दीये जलाने के लिए गया। रास्ते में कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। कुलविंदर सिंह ने उनको ऐसे पटाखे चलाने से मना किया। जिस पर आरोपितों ने कुलविंदर सिंह पर हमला कर दिया। लकड़ी का बल्ला सिर पर लगने से वह बेहोश हो गया। जिसे इलाज लिए निजी अस्पताल में लेजाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुलविंदर सिंह अभी कोमा में है। थाना खालड़ा के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह की मां बलविंदर कौर के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।