सुखबीर ने कहा- नवजोत सिद्धू मेंटल, कर रहे आप में जाने की तैयारी
सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला किया है। उन्होंने कहा सिद्धू मेंटल है और उनको पार्टी बदलने का शौक है।
जेएनएन, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को फिर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला किया। उन्होंने कहा सिद्धू मेंटल है और उनको पार्टी बदलने का शौक है। अब उनकी तैयारी आम आदमी पार्टी में जाने की है।
सुखबीर सिंह बादल व अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने गुरुनगरी आए थे। दोनों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। सुखबीर बादल और नवजोत सिंह सिद्धू 36 का आकंड़ा रहा है। दोनों एक -दूसरे पर हमले करत रहे हैं। सिद्धू का भाजपा से नाता तोड़ने के लिए अकाली दल और सुखबीर बादल को कारण माना जाता रहा है।
यह भी पढ़ें: सिद्धू के तेवर से कांग्रेस असहज, 2019 चुनाव काे लेकर करेगी दोबारा आकलन
सिद्धू अकाली दल से भाजपा का गठबंधन खतम करने की मांग करते रहे अौर जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने भाजपा छोड़ दी। सिद्धू का अाराेप था कि सुखबीर बादल की साजिश के कारण ही भाजपा उन्हें पंजाब की राजनीति से दूर रख रही थी। सिद्धू बादल परिवार पर जमकर हमले करते रहे हैं। इसी तरह सुखबीर बादल भी नवजोत सिद्धू पर वार करते रहे हैं। मेयर चुनाव पर सिद्धू के कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ बयान जारी किए जाने से पैदा विवाद के बाद सुखबीर ने भी सिद्धू पर निशाना साधा है।
सुखबीर ने कहा कि सिद्धू को मानसिक तौर परेशानी है। वह किसी भी पार्टी में स्थिर नहीं रह सकते। भाजपा ने उनको मान-सम्मान दिया, लेकिन उसे मां बताने वाले सिद्धू ने उसे धोखा दे दिया। अब सिद्धू कांग्रेस के साथ भी ऐसा कर रहे हैं। कभी आप से बात नहीं बनने के बावजूद वह एक फिर आम आदमी पार्टी में जाने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर दो साथियोें के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सुखबीर बादल ने कहा कि गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर बिल्कुल सही है। अपराधियों के प्रति पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय बजट में किसानों के कल्याण पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट में किसानों को राहत मिलनी चाहिए।