सिद्धू मेंटल, कुछ भी बोल सकता है : सुखबीर
जासं, अमृतसर : पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ¨सह बादल ने कहा कि कैप्टन अम¨र
जासं, अमृतसर : पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ¨सह बादल ने कहा कि कैप्टन अम¨रदर ¨सह पंजाब के प्रति किसी भी तरह गंभीर नहीं है। उसने पंजाब के लिए कुछ नहीं करना, सिर्फ पांच वर्षों तक टाइम ही पास करना है। पंजाब के लोगों को कैप्टन से कोई भी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सुखबीर अपनी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। सुखबीर की ओर से परिवार की सुख शांति के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के पाठों की श्रृंखला शुरू की हुई है। जिसमें हर माह पाठ के भोग पड़ते हैं।
सुखबीर ने कहा कि अब केंद्र का बजट आ रहा है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री तक किसानों को किसी तरह का कोई लाभ देने के लिए एक भी मुलाकात नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बजट में भी पंजाब सरकार किसानों के लिए कोई राहत लेकर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने पेंशन 15 हजार करने का वायदा पूरा नहीं किया। शूगर स्कीम बंद कर दी गई, आटा दाल योजनाएं बंद कर दी गई। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू को मेयर चुनावों में नजर अंदाज किए जाने के संबंध में पूछे सवाल पर सुखबीर ने कहा कि सिद्धू मेंटल व्यक्ति है कुछ भी बोल सकता है। वह उस के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।
विक्की गौंडर के खिलाफ कार्रवाई सही
एक अन्य सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि विक्की गौंडर के खिलाफ सरकार ने जो भी कार्रवाई की है। वह सही है जो भी समाज में गलत लोग हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बाक्स—
सिद्धू दल बदलू नेता: हरसिमरत
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल का कहना है कि सिद्धू एक दल बदलू नेता है। जो भी दल बदलू होते हैं वह स्वार्थी होते हैं। उनको राज्य और लोगों के साथ कोई हमदर्दी नहीं होती बल्कि उनको निजी स्वार्थ प्रथम होता है। सिद्धू भी ऐसा ही है। पहले वह भाजपा में था और हमारे साथ विवादों में रहता था। फिर व आवाज ए पंजाब में गया। अब कांग्रेस में है और दोबारा यहां भी खुश न होने का बहाना बना कर शायद आम आदमी पार्टी में जाने की तैयारियां कर रहा है।
हरसिमरत ने कहा कि केंद्र के बजट में पंजाब को कुछ नही मिलेगा। जब अकाली दल की सरकार थी तब उनकी ओर से केंद्र सरकार ने कई प्रोजेक्ट लागू करवाए थे। पंजाब सरकार खजाना खाली के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।