माउंट लिट्रा जी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी
माउंट लिट्रा जी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।
जासं , अमृतसर : माउंट लिट्रा जी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल की निर्देशका मनजोत ढिल्लों व निर्देशक अजीत ढिल्लों की अध्यक्षता में अध्यापकों के सहयोग से लगी प्रदर्शनी में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों की प्रतिभा देखने को मिली। विज्ञान प्रदर्शनी का नाम एलिकमी द मैजिक आफ साइंस रखा गया था। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसमे दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले विज्ञान को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण सौर मंडल का मॉडल रहा, जिसकी दर्शकों ने भरपूर प्रशंसा की। प्रदर्शनी में मंगल ग्रह का मॉडल भी बनाया गया था। कक्षा के भीतर उस वैज्ञानिक के आविष्कारों को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया था। दर्शकों को ऐसा लगता था मानों वे एक जादुई दुनिया में भ्रमण कर रहे हैं।