खानदानी शफाखाना में सोनाक्षी के साथ दिखेंगी सायशा
अमृतसर : गुरु नगरी की बाल कलाकार सायशा अब बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी ¨हदी फिल्म खानदानी शफाखाना में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरते हुए अमृतसर का नाम रोशन करेगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
गुरु नगरी की बाल कलाकार सायशा अब बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी ¨हदी फिल्म खानदानी शफाखाना में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरते हुए अमृतसर का नाम रोशन करेगी। पॉलीवुड व बॉलीवुड में अदाकारी के जलवे दिखा चुकी सायशा के चर्चे सुनकर सोनाक्षी सिन्हा ने सायशा से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। पिछले दिनों अमृतसर में हुई शू¨टग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा नन्हीं कलाकार सायशा से मिली थी और उन्होंने सायशा को अपनी फिल्म में रोल भी दिया है, जिसे आने वाले समय में लोग देखेंगे। अब तक सायशा सूफी गायक स¨तदर सरताज के पंजाबी गीत सहित जालंधर दूरदर्शन के कार्यक्रम तारे जमीन पर के जरिए टीवी पर दर्शकों के रुबरु हो चुकी हैं। पॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में हुई दमदार एंट्री
एक तरफ जहां सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके प्रशंसक तस्वीर लेने के लिए उतावले थे, वहीं सोनाक्षी सिन्हा खुद मासूमियत के पैमाने में तराशी सायशा पर फिदा हुई थी, जिसके चलते सोनाक्षी सिन्हा ने भी सायशा के साथ यादगारी तस्वीर करवाई। सायशा कैंट रोड स्थित डीएवी पब्लिक में दूसरी कक्षा में पढ़ती है और फिल्म खानदानी शफाखाना के लिए सायशा को विशेष तौर पर चयनित किया गया है। सायशा छोटी आयु में ही पॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है।
स¨तदर सरताज के व्हाटसैप में आई थी नजर
सायशा बॉलीवुड फिल्म यमला पगला दीवाना-3 में बॉबी दयोल के साथ भी काम कर चुकी हैं। सिर्फ यमला पगला दीवाना-3 में ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार की गोल्ड व दिलजीत ¨सह दोसांझ की वेलकम-टू-न्यूयार्क में भी बड़े कलाकारों के साथ अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। महज 8 साल की आयु में ही सायशा सफलता की बुलंदियां हासिल कर चुकी हैं। सायशा के पिता दिनेश व मां रेखा के साथ-साथ स्कूल की ¨प्रसिपल डॉ. नीरा शर्मा का कहना है कि उन्हें सायशा पर गर्व है, जो समय में बड़ी गंभीरता से ए¨क्टग के गुर सुदेश ¨वकल से हासिल कर रही हैं।