Move to Jagran APP

कई लोगों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा बजट, कई ने सराहा, जानें गृहिणियों ने क्या कहा..

पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 05:00 AM (IST)
कई लोगों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा बजट, कई ने सराहा, जानें गृहिणियों ने क्या कहा..
कई लोगों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा बजट, कई ने सराहा, जानें गृहिणियों ने क्या कहा..

जासं, अमृतसर: पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया गया। हालांकि इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया रही। कई ने इसकी सराहना की है और कई ने इसे नकार दिया है। गृहिणियों, कामकाजी महिलाओं और बेरोजगारों की कसौटी पर तो यह खरा नहीं उतर पाया। लोगों का कहना था कि बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को वोट दिया गया था लेकिन सरकार के बजट में ऐसा कोई बदलाव दिखा नहीं। वहीं शिक्षकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्यमियों में से भी किसी ने इस अच्छा बताया तो किसी ने बेकार कहा। किसानों ने तो इसे पसंद ही नहीं किया। आप पार्टी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई घोषणा की थी इस बजट में यह झलक नहीं दिखाई दे रही कि महिलाओं के लिए कोई ज्यादा फायदा दिया गया है महिलाओं को ?1000 देने वाली बात को पूरा करना चाहिए। -नीतू जैन, गृहिणी आप पार्टी ने जो बजट पेश किया है महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं महिलाओं को ?1000 देने का वादा जल्द पूरा करना चाहिए इसके अलावा महिलाओं को बीमा तथा अन्य सुविधाएं देने की भी बात की जानी चाहिए। -रश्मिी, गृहिणी आप पार्टी को ऐसा बजट बनाना चाहिए था, जिसमें महिलाओं के उत्थान की झलक दिखाई देती है। परंतु बजट में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया है। आप की सरकार को सबसे पहले बजट में अपने वादे पूरे करने की बातें करनी चाहिए।- आरती पुरी, गृहिणी जो वादे आप पार्टी ने किए थे उनके मुताबिक यह बजट नहीं बना है। यह बजट भी घोषणाओं का ही है। इसमें आम लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।- सुरभि वर्मा, गृहिणी आप पार्टी का प्रथम बजट है। इस बजट में सरकार ने क्या सुविधाएं दी है कि आने वाला समय बताएगा। महिलाओं के लिए जो घोषणा की थी। उसको पूरा करना चाहिए था।- गुरप्रीत कौर, गृहिणी आप पार्टी ने जो आज बजट पेश किया है। उसमें लोगों को काफी आशा थी। बजट में सिर्फ घोषणा ही हुई हैं। यह घोषणा कब लोगों तक पहुंचेगी । यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। सरकार को महिलाओं के साथ किए गए वादे पूरे करने चाहिए।-जाह्नवी अग्रवाल, गृहिणी आप पार्टी ने जो बजट पेश किया है। वह प्रशंसनीय है। आने वाले दिनों में महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। मोहल्ला क्लीनिक जो बनाए गए हैं। उसमें भी लोगों को काफी लाभ मिलेगा।-अलका, गृहिणी आम आदमी पार्टी को अब बिजली के बिल माफ कर देना चाहिए। 1000 महिलाओं को राशि देने की कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए। लेकिन बजट में अभी घोषणा ही घोषणा है। यह घोषणा कब जमीन पर उतरेगी। लोगों की निगाह इस पर है।-सोनिया, गृहिणी

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.