श्री गीता सेवा समिति ने करवाया हवन-यज्ञ
अमृतसर श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता महेश्वरी के सानिध्य में कृष्णा स्कवेयर एक में गीता हवन-यज्ञ करवाया गया।
फोटो: 13
संवाद सहयोगी, अमृतसर
श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता महेश्वरी के सानिध्य में कृष्णा स्कवेयर एक में गीता हवन-यज्ञ करवाया गया। इस बार यह सौभाग्य राजीव जोशी व उनके परिवार को प्राप्त हुआ। नव ग्रह पूजा के उपरांत गीता के 12वें व 15वें अध्याय के पाठ के श्लोकों के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की गई। गीता महेश्वरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता महान अमृत है। इसके दान का विशेष महत्व है। गीता जीवन को जीने की कला सिखाती है। बच्चों को धार्मिक समागमों के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने भजन गायन कर भक्तजनों को मंत्र मुग्ध किया। इस मौके पर प्रधान एडवोकेट राजेंदर शर्मा, महासचिव प्रो. राजेश शर्मा, विजय महाजन, सोमेश महाजन, सुरेंद्र आहूजा, सीमा जोशी, सीता राम, बंसी लाल, योगेश शर्मा, अश्वनी महाजन, रेणु महाजन, उषा दत्ता, सुनीता शर्मा, राज कुमार शर्मा, विनित शर्मा, प्रतिभा शर्मा, राजेश शर्मा, मीरा शर्मा, संजीव ¨खदरी आदि मौजूद थे।