माहौल खराब नहीं होने देगी शिव सेना भारतीय : अजय सेठ
शिव सेना भारतीय की एक विशेष बैठक शाखा कार्यालय दत्ता एनक्लेव में हुई। इसकी अध्यक्षता विशाल दत्ता व रोहित त्रिपाठी ने की। र
संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिव सेना भारतीय की एक विशेष बैठक शाखा कार्यालय दत्ता एनक्लेव में हुई। इसकी अध्यक्षता विशाल दत्ता व रोहित त्रिपाठी ने की। राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ, चेयरमैन राहुल खोसला, आनंद मल्होत्रा, अजय ठाकरे प्रमुख विशेष रूप से शामिल हुए। शिव सेना भारतीय में शामिल हुए हिदू नेताओं को अजय सेठ ने सम्मनित किया। अजय सेठ ने कहा कि पंजाब के माहौल को किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे खालिस्तानी पंजाब के अमन शांति को भंग करने के लिए एक नई वीडियो जारी की है जिसमें उन्होंने 13 सितंबर को रेल को रोकने के लिए बात कही है। शिवसेना भारतीय इसका विरोध करती है। इस मौके पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई। सुनील अरोड़ा को राष्ट्रीय चेयरमैन, सुरिदर कुमार शिदे सीनियर राष्ट्रीय उपप्रमुख, हरमन अटवाल पंजाब उपप्रमुख, हरप्रीत सिंह गिल को पंजाब युवा प्रमुख नियुक्त किया गया। इस मौके पर लवकुश,पवन डोगरा, विजय कुमार, हीरा लाल आदि मौजूद थे।