शिवसेना पंजाब ने फूंका खलीस्तान व आतंकवाद का पुतला
शिव सेना पंजाब की ओर खालिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए खालिस्तान व आंतकवाद का पुतला जलाया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिव सेना पंजाब की ओर से उत्तर भारत प्रमुख की अध्यक्षता में खालिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए खालिस्तान व आंतकवाद का पुतला जलाया।
उन्होंने कहा की फतेहगढ़ साहिब में खालिस्तानियों की ओर से रोष मार्च निकाला गया था, जिसका शिवसेना पंजाब डटकर विरोध करती है। यह लोग धर्म की आड़ में लोगों को बहला कर खालिस्तान का मुद्दा उठा रहे हैं। पाकिस्तान में बीते दिनों हुई बैठक में पंजाब का माहौल खराब करने के लिए आतंकवादी को हथियार मुहैया करवाना भी चिता का विषय है। पंजाब से बाहर बैठे आतंकवादी रेफरेंडम-2020 की आड़ में पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं।
इस मौके पर खालिस्तान मुर्दाबाद व आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर जिला चेयरमैन गौरव अरोड़ा शहरी प्रधान रघु पंडित, राजेंद्र कुमार, अश्विनी भनोट, विशाल गोहना, शम्मी कुमार, पंकज नायक, अविनाश मल्होत्रा, हनी रंधावा, विक्की सहदेव, रणजीत सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद थे।