कोरोना से पांच की मौत, 179 पॉजिटिव
कोरोना वायरस ने शुक्रवार को पांच और लोगों की जान ले ली। वहीं सिविल सर्जन सहित एसडीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना वायरस ने शुक्रवार को पांच और लोगों की जान ले ली। वहीं सिविल सर्जन सहित एसडीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों अधिकारियों सहित सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सितंबर माह में सर्वाधिक मरीज रिपोर्ट हुए हैं। मृत्यु का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अब शहर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5677 जा पहुंचा है। इनमें से 4426 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 1311 हैं। अब तक 240 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी मौत हुई
गांव कोटली तहसील अजनाला निवासी 76 वर्षीय महिला
गली अरियन वाली निवासी 55 वर्षीय महिला
रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक निवासी 54 वर्षीय बुजुर्ग
कृष्णा नगर जौड़ा फाटक निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग
वड्डा हरिपुरा निवासी 52 वर्षीय शख्स।