बच्चों को पर्यावरण व जल सरंक्षण का दिया संदेश
स्प्रिंग डेल स्कूल में बच्चों को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 07:22 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में बच्चों को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान बच्चों ने पानी की खपत को कम करने और अधिक बुद्धिमानी से उपयोग करके पानी बचाने का संकल्प लिया। प्रिसिपल राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह गतिविधियां सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार करवाई गई। बच्चों को वास्तव में फली में मिट्टी डालना और पौधे को पानी देना बहुत पसंद था। बच्चों को कुछ दिनों के लिए पौधे को पानी देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें