दिव्य प्रकाश से सारोबार करवाते हैं सदगुरु: साध्वी मोनिका भारती
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर छेहरटा में सत्संग करवाया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर छेहरटा में सत्संग करवाया। आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी मोनिका भारती ने कहा कि इस संसार में दरिद्रता कोई दुख नहीं है। अगर हमारे विचार नकारात्मक हैं, तो हम वैचारिक स्तर पर गरीब हैं। इसके विपरीत यदि हमारे विचार सकारात्मक ओजस्वी तथा उत्साह से भरे हैं तो हम वैचारिक स्तर पर धनादय हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सकारात्मक पक्ष को देखना की वैचारिक अमीरी है। यह अमीरी ही हमें सुख और जीत का स्वाद चखाती है। यदि हमें जीवन में कोई ऐसा मिल जाए जो निरंतर सही कार्य के लिए प्रोत्साहित करता रहे तो हम अत्यंत भाग्यशाली हैं। श्री कृष्ण जैसे गुरु जब हमें मिलेंगे तो हमारे वैचारिक दरिद्रता दूर होगी, क्योंकि सतगुरु हमें ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर हमें दिव्य प्रकाश से सराबोर कर देते हैं। इस प्रकाश में न केवल हमारी आत्मा उजली होती है बल्कि मन सुथरा होता है। मन के विचार व नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं।