विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के पति का दावा; ब्लैकमेल कर करवाया निकाह, वापस आए तो अपनाऊंगा

Published: Wed, 11 Mar 2026 03:10 PM (IST)

पाकिस्तान जाकर निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने दावा किया कि उसे ब्लैकमेल कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. पति करनैल सिंह का दावा, सरबजीत को ब्लैकमेल किया गया।

  2. नासिर हुसैन ने परिवार को अश्लील तस्वीरें भेजी थीं।

  3. करनैल ने कहा, वापस आने पर सरबजीत को अपनाऊंगा।

अनुज शर्मा, अमृतसर। भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम युवक नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर को लेकर उसके पति करनैल सिंह का बयान सामने आया है। करनैल सिंह ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कई अहम बातें साझा करते हुए दावा किया कि सरबजीत कौर को ब्लैकमेल कर पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर किया गया था।

करनैल सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब बीस वर्षों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार के कई कानूनी मामलों के कारण उन्हें लंबे समय तक विदेश में रहना पड़ा। उनके अनुसार सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज हैं, जिनकी पैरवी और जमानत के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि इन मामलों के कारण उन्हें लगातार वकीलों की फीस और अन्य कानूनी खर्च उठाने पड़े। इसी वजह से वह परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे सके। करनैल सिंह का कहना है कि वह हर महीने करीब ढाई से तीन लाख रुपये सरबजीत के खाते में भेजते थे, ताकि मामलों की पैरवी की जा सके और परिवार जेल से बाहर रह सके।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर में 10 फुट गहरे मैनहोल में उतरा मजदूर नहीं लौटा; रात भर चला तलाश अभियान, 16 घंटे बाद निकला शव

सरबजीत की अश्लील तस्वीर परिवार को भेजी

करनैल सिंह ने साक्षात्कार में यह भी बताया कि पाकिस्तान जाने से करीब दो वर्ष पहले उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को सरबजीत की अश्लील तस्वीरें भेजी गई थीं। उनके अनुसार यह तस्वीरें नासिर हुसैन की ओर से भेजी गई थीं। इस घटना के बाद सरबजीत ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी, जिसे परिवार ने बड़ी मुश्किल से रोका था।

उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने पाकिस्तान में वकील के माध्यम से इस मामले को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तस्वीरें भेजने और दबाव बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। करनैल सिंह के अनुसार सरबजीत ने उन्हें बताया था कि नासिर उसे ब्लैकमेल करता था और पैसे भी मांगता था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त, विशेष शिक्षक से लेकर खेल के मैदान तक; अब देना होगा एक-एक ब्योरा

पाकिस्तान में खुश रहने की वीडियो सामने आई

करनैल सिंह का कहना है कि सरबजीत मानसिक तनाव से भी गुजर रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें सरबजीत को खुश दिखाया गया है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। उनके अनुसार वहां उसे इस तरह के बयान देने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में भी उनकी सरबजीत से बातचीत हुई थी। सरबजीत ने उनसे कहा था कि उसे इंग्लैंड बुला लिया जाए। इस पर करनैल सिंह ने जवाब दिया कि पहले वह भारत लौट आए, उसके बाद वह उसे अपने पास बुला लेंगे।

करनैल सिंह ने यह भी कहा कि यदि सरबजीत कौर भारत वापस आती है तो वह उसे स्वीकार करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास है कि सरबजीत को ब्लैकमेल कर इस स्थिति में पहुंचाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के कानूनी मामलों में अब तक करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं और अभी भी कई मामलों में सुनवाई चल रही है। उनके अनुसार परिवार की मदद के लिए ही उन्हें विदेश में रहकर काम करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मोगा के बाघा पुराना में कार सवार युवक पर कई राउंड फायर; टांग में गोली लगने से गंभीर घायल